Aliens News: तो इस तरह हमारी क्या-क्या चीज देख रहे एलियंस

Jan 28, 2024 - 11:40
Jan 28, 2024 - 12:12
Aliens News: तो इस तरह हमारी क्या-क्या चीज देख रहे एलियंस

एलियंस हैं या नहीं? इसको लेकर तमाम दावे किए जाते रहे हैं। इनका अस्तित्व बहस का विषय बना हुआ है। अलग-अलग दावे समय-समय पर शोधकर्ता परग्रही जीवन को लेकर करते रहते हैं। वैज्ञानिक ने एलियन डिक्शनरी तक तैयार कर चुके हैं। एक बार फिर एक नए अध्ययन के कारण एलियंस चर्चा में हैं।

इस अध्ययन में चौंका देने वाला दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि एलियंस इंसानों को देख रहे हैं। इसके लिए उनके पास उन्नत उपकरण हो सकते हैं। स्टडी एक्टा एस्ट्रोनॉटिका में प्रकाशित हुई है, जिसके शीर्षक आर वि विजिबल टू एडवांस्ड एलियन सिविलाइजेशन हैं।

हमारा पुराना समय देख रहे एलियंस

इस स्टडी में दावा किया गया है कि एलियंस हमें उन्नत किस्म के टेलीस्कोप के जरिए हजारों प्रकाशवर्ष की दूरी से देख रहे होंगे। उन्हें हमारे वर्तमान के बारे में 3 हजार साल बाद पता चलेगा। अभी वे हमारा अतीत देख रहे हैं।

शोध का नेतृत्व करने वाले सर्च फॉर एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल इंटेलिजेन्स इंस्टीट्यूट के जेडएन उस्मानोव ने बताया कि जिस दूरी से एलियंस हमें देख सकते हैं, वह दूरी लगभग 3000 प्रकाश वर्ष है। ऐसा उन्होंने भौतिकी के नियमों के आधार पर कहा है। हमें कितनी दूर से देखा जा सकता है। यहां इस बिंदु पर खासतौर पर ध्यान दिया गया।

हमसे बहुत उन्नत हो सकते हैं एलियंस

 शोधकर्ताओं का मानना है कि एलियन हमसे बहुत अधिक उन्नत हो सकते हैं। बहरहाल एलियंस को लेकर अजीबोगरीब दावे किए जाते रहे हैं। यह दावा किया जा चुका है कि एलियंस से संपर्क साधने में हमें हजारों साल लग सकते हैं।