नमस्ते... इंसानों की तरह योग करने लगा ह्यूमनॉइड रोबोट

humanoid robot

Sep 26, 2023 - 10:43
Sep 26, 2023 - 10:47
नमस्ते...  इंसानों की तरह योग करने लगा ह्यूमनॉइड रोबोट
namste humanoid robot started doing yoga like humans

न्यूयॉर्क. अरबपति एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने ऐसा रोबोट तैयार किया है, जो इंसानों की तरह योग कर सकता है। ‘ऑप्टिमस’ नाम के ह्यूमनॉइड रोबोट को ट्रेनिंग दी गई है। वह कई तरह के काम करने में सक्षम है। एक्स (ट्िवटर) पर रोबोट का वीडियो साझा किया गया। इसमें वह पहले ‘नमस्ते’ करता है। इसके बाद योग और ब्लॉक छांटकर रंग के आधार पर अरेंज करता दिखाई देता है।

वीडियो में वस्तुओं को आसानी और मानव जैसी गति से क्रमबद्ध करने की रोबोट की क्षमता को दर्शाया गया। वीडियो में रोबोट को योग मुद्राएं करता दिखाया गया है। वह एक पैर पर खड़े होकर अपने अंगों में संतुलन और लचीलापन बनाए रखने में सक्षम है। टेस्ला के ऑप्टिमस अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो के साथ लिखा गया, ऑप्टिमस अब वस्तुओं को स्वायत्त रूप से सॉर्ट कर सकता है।

व्यावसायिक उत्पादन पर खुलासा नहीं

व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए रोबोट का उत्पादन कब शुरू होगा, फिलहाल कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है। टेस्ला ने पोस्ट में लिखा, हम अपनी सबसे कठिन इंजीनियरिंग चुनौतियों को हल करने के लिए गहन शिक्षण, कंप्यूटर विजन, मोशन प्लानिंग वाले मैकेनिकल और सामान्य सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को काम पर रख रहे हैं। हम सभी कामों में सक्षम स्वायत्त ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार करना चाहते हैं।

यूजर्स बोले, आश्चर्यजनक प्रगति

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने वीडियो की पोस्ट पर सिर्फ ‘प्रगति’ लिखकर प्रतिक्रिया व्यक्त की। सोशल मीडिया यूजर्स रोबोट की नई क्षमताओं से काफी प्रभावित हुए। एक यूजर ने लिखा, ऑप्टिमस बहुत सहज है। दूसरे ने कहा, ओएमजी... टेस्ला टीम की आश्चर्यजनक प्रगति। मैं क्षमताओं की अगली छलांग देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।