Bogus Programs दिल्ली में फर्जी कार्यक्रम होते हैं, यहां भीड़ होती है: सीएम नीतीश कुमार

Dec 3, 2023 - 13:09
Dec 3, 2023 - 14:20
Bogus Programs दिल्ली में फर्जी कार्यक्रम होते हैं, यहां भीड़ होती है: सीएम नीतीश कुमार
Bogus Programs दिल्ली में फर्जी कार्यक्रम होते हैं, यहां भीड़ होती है: सीएम नीतीश कुमार

पटना. Bogus Programs सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईट ने पिछड़े और दलित समुदाय के वोट को साधने लिए संविधान दिवस के मौके पर रविवार को भीम संसद कार्यक्रम का आयोजन किया।

पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से दलित समुदाय के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री विजेंद्र यादव, मंत्री संजय झा समेत कई मंत्री, विधायक और विधान पार्षद शामिल हुए।

सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में एक बार फिर से विशेष राज्य के दर्जे की बात कही। उन्होंने कहा कि हम लोग केंद्र से विशेष राज्य का दर्जा लेकर रहेंगे। उन्होंने इस अभियान के लिए आम लोगों से साथ देने की अपील भी की। सीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम में 2 लाख से ज्यादा भीड़ दिख रही है। ऐसे में लगता है कि यह कार्यक्रम गांधी मैदान में करना चाहिए था।

सीएम ने मंत्री अशोक चौधरी को कार्यक्रम के लिए बधाई भी दी। सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा का नाम लिए बिना ही उन पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो लोग राज कर रहे हैं, वह इस भीड़ को देख लें। भाजपा के बापू सभागार वाले कार्यक्रम पर तंज कसते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि वहां तो बोगस कार्यक्रम होता है, भीड़ तो यहां होती है।

आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर सकती है भाजपा

मंत्री अशोक चौधरी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश के दलित और आदिवासी वर्ग में दहशत का माहौल है। उन्हें लगता है कि भाजपा उनके आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर सकती है। इसलिए जदयू आने वाले दिनों में भीम संसद का आयोजन करेगी। इसमें सभी राज्य के लोग शामिल होंगे। बाबा साहेब और महात्मा गांधी के अनुयायियों को पटना में बुलाया गया। भाजपा वाले किस तरह से आरक्षण के विरोध में काम कर रहे हैं, उसके बारे में जागरूक किया गया। यह पार्टी का कार्यक्रम है। इसमें अगर इंडिया महागठबंधन के अन्य दल भी आना चाहेंगे, तो वह आ सकते हैं। इसे लोकसभा चुनाव से जोड़कर न देखें। यह हम लोगों की पीढ़ी के आने वाले भविष्य को लेकर है।

आपातकाल से भी बदतर स्थिति: प्रदेशाध्यक्ष कुशवाहा

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि आज देश के जो हालात हैं, जो राजनीति की संवेदनशील स्थिति है। अहंकारी सरकार उसे आपातकाल से भी बदतर स्थिति में लाई है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। लोकतंत्र खतरे में हैं। भाजपा के लोग विपक्ष में बैठे नेताओं को परेशान कर रहे हैं। इसलिए पार्टी ने संविधान दिवस पर वेटनरी कॉलेज मैदान में भीम संसद कार्यक्रम आयोजन का निर्णय किया।