दुनिया के देशों के मुकाबले चीन तेजी से बना रहा परमाणु रिएक्टर

China is building nuclear reactors

Dec 5, 2023 - 16:02
Dec 5, 2023 - 16:16
दुनिया के देशों के मुकाबले चीन तेजी से बना रहा परमाणु रिएक्टर
China is building nuclear reactors

China is building nuclear reactors: बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए चीन का लक्ष्य हर साल 6-8 परमाणु रिएक्टर स्थापित करना है। हालांकि कुछ अधिकारियों को लगता है कि यह लक्ष्य कम है। देश के परमाणु नियामक का कहना है कि चीन प्रति वर्ष 8-10 परमाणु ऊर्जा जोड़ने की क्षमता रखता है। चीनी प्रशासन ने पिछले साल 10 रिएक्टरों के निर्माण को मंजूरी दी। फिलहाल चीन में 22 परमाणु रिएक्टर निर्माणाधीन हैं, जो किसी भी अन्य देश से कहीं अधिक हैं।

बीजिंग. देश को तेल, गैस से छुटकारा दिलाने व कोयला आधारित बिजली घरों पर निर्भरता कम करने के लिए चीन सौर और पवन ऊर्जा में भारी निवेश कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अनुसार चीन दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना परमाणु रिएक्टरों की क्षमता बढ़ा रहा है। पिछले दशक में चीन ने 55 परमाणु रिएक्टर में से 37 जोड़े हैं।

वहीं 93 परमाणु रिएक्टर के साथ दुनिया में नंबर वन अमरीका ने इसी अवधि में सिर्फ दो रिएक्टर शामिल किए हैं।

सस्ते लोन और सब्सिडी ने किया रास्ता आसान

पश्चिमी देशों में परमाणु ऊर्जा का विकास कई कारणों से रुका हुआ है। रिएक्टर के लिए बड़े निवेश की जरूरत होती है और निर्माण में सालों लग जाते हैं। चीन ने सरकारी स्वामित्व वाली ऊर्जा कंपनियों को सस्ते लोन के साथ जमीन और लाइसेंस देकर परमाणु ऊर्जा के लिए राह आसान कर दी है। परमाणु ऊर्जा के आपूर्तिकर्ताओं को सब्सिडीे ('फीड-इन टैरिफ’) दी जाती है।

इन कारणों से चीन में परमाणु ऊर्जा की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति मेगावाट-घंटे तक कम हो गई है, जबकि अमरीका में यह 105 डॉलर और यूरोपीय संघ में 160 डॉलर है।

चीन के बाद भारत में हो रहा निर्माण

विश्व परमाणु संघ के अनुसार दुनिया के 32 देशों में 440 परमाणु रिएक्टर 390 गीगावाट ऊर्जा से अधिक की क्षमता रखते हैं, जो दुनिया की कुल बिजली का 10 प्रतिशत प्रदान करते हैं। भारत, फ्रांस, स्वीडन समेत मौजूदा परमाणु शक्ति संपन्न देश कार्यक्रमों का विस्तार कर रहे हैं। चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा परमाणु रिएक्टरों का निर्माण हो रहा है।