AI Model Aitna: हर महीने तीन लाख कमा लेती है एआइ मॉडल ऐतना

Nov 26, 2023 - 17:13
Nov 26, 2023 - 17:18
AI Model Aitna:  हर महीने तीन लाख कमा लेती है एआइ मॉडल ऐतना
AI Model Aitna:

मेड्रिड. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) मौजूदा युग की बड़ी तकनीकी क्रांति है। इसमें संभावनाएं हैं तो आशंकाएं भी कम नहीं। सबसे बड़ी आशंका रोजगार को लेकर है। हालांकि ये आशंका निर्मूल भी नहीं है। अब बार्सिलोना की गुलाबी बालों वाली खूबसूरत मॉडल ऐतना लॉपेज को ही देख लीजिए। यह हर महीने औसतन 3 लाख रुपए कमा लेती है। दरअसल, ऐताना एक एआइ मॉडल है, जिसे 25 वर्षीय उत्साही महिला के लिए रूप में ढाला गया है। इस मॉडल को डिजाइन करने वाले रूबेन क्रूज कहते हैं, यह इतनी वास्तविक लगती है कि लोग इसे सच मान बैठते हैं।

ऐतना को क्या करना है, इसको लेकर हर हफ्ते क्रूज की एजेंसी के सदस्यों की मीटिंग होती है। इसमें उसके पूरे सप्ताह का शेड्यूल तय होता है। मसलन, क्या करेगी, किन स्थानों पर जाएगी और कौनसी तस्वीरें शेयर की जाएंगी? हालांकि इसके लिए कोई फोटोशूट नहीं होता है, बल्कि एआइ और डिजाइन के जरिए बनाई जाने वाली तस्वीरें ही शेयर की जाती हैं।

इस मॉडल को ढेरों मैसेज आते हैं। कुछ मशहूर सेलिब्रिटी तो ऐतना के साथ बाहर घूमने जाने तक का मैसेज करती हैं।प्रोग्राम तय करती है टीम

मुश्किल दौर में थे, तब आया आइडिया

पिछले वर्ष क्रूज मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। इसके बाद उन्होंने एक एआइ मॉडल बनाया, जिसका नाम ऐतना रखा। यह वर्चुअल मॉडल इतनी लोकप्रिय हुई कि लाखों के विज्ञापन मिलने लगे। ऐतना एक लाख रुपए प्रति ऐड चार्ज करती है। हाल ही एक स्पोर्ट्स सप्लीमेंट कंपनी का बड़ा चेहरा भी बन गई। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही महीने में इंस्टाग्राम पर इसके एक लाख 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर हो गए।