DTC Marshal सैलरी ना मिलने पर डीटीसी मार्शल ने निकाली केजरीवाल के खिलाफ रैली

DTC Marshal

Oct 10, 2023 - 17:15
Oct 10, 2023 - 17:42
DTC Marshal सैलरी ना मिलने पर डीटीसी मार्शल ने निकाली केजरीवाल के खिलाफ  रैली
DTC Marshal सैलरी ना मिलने पर डीटीसी मार्शल ने निकाली केजरीवाल के खिलाफ रैली

Delhi. DTC Marshal  वेतन न मिले जबतक, धरना चले तबतक पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में डीटीसी मार्शल का प्रदर्शन. डीटीसी मार्शल ( DTC Marshal ) से पूरी दिल्ली परिचित है कि वह किस तरह जनता के बीच रहकर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराते हैं। दिल्ली सरकार ने महिलाओं की देखभाल के लिए हर डीटीसी बस के अंदर एक मार्शल तैनात किया है, लेकिन जून से अब तक। मार्शल को वेतन न मिलने के बाद कई हजार मार्शलों ने जगह-जगह रैलियां निकालीं और वेतन न मिले जबतक, धरना चले तबतक  नारे लगाए  और दिल्ली सरकार से वेतन देने की मांग ( Request ) की.

मार्शल एकता जिंदाबाद (मार्शल यूनिटी अमर रहें!)

Delhi Civil Defence Marshal : रैली के कुछ वीडियो नीचे दिए गए हैं, आप देख सकते हैं कि कैसे दिल्ली सिविल डिफेंस मार्शल (Delhi Civil Defence Marshal) के नारे के साथ रैली निकाली गई। ये रैली सिविल लाइंस एलजी हाउस के सामने से गुजरी. अब देखना यह है कि उनकी आवाज दिल्ली सरकार के कानों तक पहुंचती है या नहीं.

मार्शल को कब से वेतन नहीं मिला है?

जून 2023 से मार्शल का अभी तक वेतन नहीं मिला है। न ही दिल्ली सरकार ने अभी तक यह तय किया है कि उनका वेतन कब दिया जाएगा. कुछ मार्शल तो ऐसे हैं जिन्होंने अब ड्यूटी पर जाना ही बंद कर दिया है. वहीं कुछ मार्शल ऐसे भी हैं जिन्हें उम्मीद है कि हमारी सैलरी जल्द आ जाएगी. रैली के दौरान मार्शल के द्वारा उठाए गए कुछ सवाल इस प्रकार हैं।

  • हमारी सैलरी कब आएगी?
  • अब हमें वेतन मिलेगा या नहीं?
  • दिल्ली सरकार को बताना होगा कि हमारी सैलरी का इस्तेमाल कहां किया जा रहा है.
  • हमारी सैलरी का नोटिस जारी करें कि हमें सैलरी कब मिलेगी.
  • हम अपनी ड्यूटी समय पर करते हैं लेकिन हमें वेतन समय पर क्यों नहीं मिलता?


कुछ मार्शलों का कहना है कि वेतन न मिलने से घर में आर्थिक दिक्कतें उतप्होन ने लगी हैं. महंगाई के दौर में सैलरी न मिलना एक बड़ी समस्या है. ये बात दिल्ली सरकार को समझानी होगी. अगर ऐसी ही समस्या बनी रही तो मार्शल को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

मार्शमलो को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ा है, पृथ्वी न्यूज के माध्यम से दुनिया भर में दिखाया जाएगा। अपनी समस्या साझा करने के लिए नीचे टेलीग्राम से जुड़ें।  https://t.me/prithvinews