Feelings Apps हाल-ए-दिल बताने वाले ऐप

Sep 25, 2023 - 10:00
Feelings Apps हाल-ए-दिल बताने वाले ऐप
Feelings Apps हाल-ए-दिल बताने वाले ऐप

Instant Heart Rate : इस ऐप को 2022 में बेस्ट हार्ट मॉनिटरिंग ऐप में शामिल किया गया था। यह हृदय स्वास्थ्य की निगरानी करने के लिए हार्ट रेट, बीपी व अन्य स्वास्थ्य मापदंडों को मॉनिटर करता है। साथ ही आहार और व्यायाम के बारे में भी अपडेट करता है। अगर आपने कम वॉक किया है तो अलर्ट भी देता है। इसमें हृदय से जुड़ी हर जानकारी रिकॉर्ड भी होती है।

Cardio Visual : हार्ट हैल्थ की मॉनिटरिंग करने के लिए यह उपयोगी ऐप है। इसे अमरीका के कॉर्डियोलॉजी के एक्सपर्ट की देखरेख में तैयार किया गया है। इसे 100 से अधिक देशों में उपयोग किया जा रहा है। हजारों हृदय रोग विशेषज्ञ भी इससे जुड़े हुए हैं। गूगल पर इसकी रेटिंग 4.1 है। इसमें दिल के साथ डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के बारे में भी जानकारी मिलती है। हिस्ट्री भी देख सकते हैं।

Heart Rate Monitor : यह ऐप हृदय स्वास्थ्य को ट्रैक करने और स्वास्थ्य प्रगति को मॉनिटर करने के लिए उपयोगी हो सकता है। यह हार्ट रेट के साथ व्यायाम करते समय शरीर की स्थिति-तनाव की भी मॉनिटरिंग करता है। इसमें डेटा भी सुरक्षित रखने का विकल्प है जिसको बाद में अपने डॉक्टर के साथ भी साझा कर सकते हैं। इसमें डॉक्टर के साथ चैट की भी सुविधा है।