Nawada News: दो लाख में सौतन ने दी थी हत्या की सुपारी, 5 गिरफ्तार

Jan 30, 2024 - 11:39
Jan 30, 2024 - 11:44
Nawada News: दो लाख में सौतन ने दी थी हत्या की सुपारी, 5 गिरफ्तार
Nawada News: दो लाख में सौतन ने दी थी हत्या की सुपारी, 5 गिरफ्तार

Nawada News.  24 बार चाकू मार की गई थी महिला की हत्या नवादा में 10 दिन पहले ब्यूटी पार्लर संचालिका की 24 बार चाकू गोदकर हत्या की गई थी। हत्या महिला के पति की पहली पत्नी ने ही कराई थी। वारदात नगर थाना क्षेत्र के पार नवादा सुदामा नगर के पास की थी। सुपारी किलर से हत्या करने के लिए दो लाख में सौदा किया था।

सोमवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. डीएसपी कल्याण आनंद ने कहा कि 19 जनवरी को पंचमुखी नगर स्थित गया रोड में राजकुमार प्रसाद की पत्नी श्वेता कुमारी (35) की चाकू मार कर हत्या की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण कुमार, प्रिंस कुमार उर्फ गोलू, अविनाश कुमार उर्फ अंकित, राहुल कुमार और रिंकी देवी के रूप में हुई है।

हेड क्वार्टर डीएसपी ने कहा कि राजकुमार की पहली पत्नी रिंकी देवी ने अपनी सौतन की हत्या करवाने के लिए 2 लाख का सुपारी दी थी। बता दें कि पति राजकुमार प्रसाद उर्फ गुड्डू ने दो शादी की और पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था।

शादी के कुछ समय बाद से ही पति और पत्नी में विवाद चल रहा था और इसी विवाद में पति ने चार साल बाद दूसरा विवाह किया था। पुलिस ने इस मामला में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसके बाद पूरे मामला का खुलासा किया गया है। रिंकी देवी की सुपारी किलर करण कुमार से बात हुई थी। 

मोबाइल पर बातचीत के दौरान ही श्वेता की हत्या का पूरी साजिश रची गई। दो युवक ने ब्यूटी पार्लर के अंदर प्रवेश किया और दो लोग बाहर खड़े होकर अलर्ट थे कि अगर कोई भी ब्यूटी पार्लर में प्रवेश करेंगे तो उन्हें रोक दिया जाएगा।

हालांकि, उस समय कोई भी व्यक्ति ब्यूटी पार्लर के पास नहीं आया। फिर हत्या करने के बाद चारों युवक वहां से पैदल निकल गए। पुलिस ने इस मामले में नगर कांड 119/24 दर्ज कर लिया है। 5 व्यक्ति तो फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।