2nd Diwali 22 january: मंदिर पहुंचे राम, आज होगी प्राण-प्रतिष्ठा

Jan 22, 2024 - 17:30
Jan 22, 2024 - 17:38
2nd Diwali 22 january: मंदिर पहुंचे राम, आज होगी प्राण-प्रतिष्ठा

2nd Diwali 1 jan 2024 अयोध्या. भक्ति भाव से विभोर अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत मंगल ध्वनि से होगी। इसकी आवाज और राम नाम की धूम पूरे देश में सुनाई दे रही है। चारों ओर राम का नाम गूंजायमान है। इसी कड़ी में उल्लास पूर्ण माहौल में जगह-जगह धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। देशभर में कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत समस्त क्षेत्र को राम-मय कर दिया गया है। कहीं रामरथ यात्रा का आयोजन किया गया, कहीं पुष्प वर्षा की गई। कहीं श्रीराम भजन कीर्तन के आयोजन जारी है।

घर में पधारेंगे राम

मिर्जापुर. तिलठी गांव में प्रभु राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तर्ज पर ही लघु राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रहा है। गांव में नया भव्य मंदिर परिसर तैयार है। इस मंदिर में आज राम विराजित होंगे, जिस लग्न में वह अयोध्या में विराजमान होंगे। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रमों के अनुरूप पिछले पांच दिनों से यहां धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है। कलश यात्रा से लेकर प्रतिमा का नगर भ्रमण करवाया गया हैं।

मंदिर के यजमान राजनाथ चौबे ने बताया कि असल नए मंदिर परिसर के पास हनुमान जी का एक प्राचीन मंदिर था। अयोध्या में मंदिर निर्माण से गांव के लोगों को प्रेरणा मिली और यहां राम मंदिर का नव निर्माण किया गया। मनोज यादव ने बताया कि उन्हें परिवारिक गुरु शंकराचार्य बासुदेवानंद सरस्वती महाराज से गाने की प्रेरणा मिली है।

अयोध्या में गूंजेगी जौनपुर के लाल की आवाज

जौनपुर. जिले के जमालपुर गांव के मनोज यादव को संस्कृति मंत्रालय ने अयोध्या में रामभजन गाने के लिए आमंत्रित किया है। मनोज यादव इस समय लखनऊ नगर निगम के चौक क्षेत्र में जोन 06 के जोनल अधिकारी हैं, वे इस समय पांच भजन गीत छठी मैया के... मेरे राम तेरे राम... सोने की अवध नगरी छोड़ि चले रामजी... लो आ गयी सीया की याद, राम राम जपले जरा राम राम... जैसे भजन गा चुके है।

महंत अवेद्यनाथ के मन में बसता था राम मंदिर

गोरखपुर. अयोध्या में राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ उन सहस्त्र रामभक्तों की आत्माएं भी तृप्त हो सकेंगी, जिन्होने रामजन्मभूमि आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर कर योगदान दिया था। ऐसे ही रामभक्तों में एक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु एवं पूर्व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ थे, जिनकी अंतिम सांस तक हृदय में प्रभु रामलला की मनोहारी छवि और मन मस्तिष्क में रामजन्मभूमि पर रामलला के विराजमान होने का सपना था। कई पीढ़ियों के संघर्ष के बाद यह काम उनके ही शिष्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देख रेख में हो रहा है, जिसको देखकर महंत अवेद्यनाथ की आत्मा को संतृप्त होगी।