65 की उम्र में 18 किग्रा के मुगदर से करते व्यायाम : V.S. Yadav Mugdar Exercise

V.S.Yadav Mugdar Exercise

Sep 24, 2023 - 12:50
65 की उम्र में 18 किग्रा के मुगदर से करते व्यायाम : V.S. Yadav Mugdar Exercise
65 की उम्र में 18 किग्रा के मुगदर से करते व्यायाम : V.S. Yadav Mugdar Exercise

V.S.Yadav Mugdar Exercise : एलआइसी में डेवलपमेंट अधिकारी रहे बूंदी के वी.एस. यादव की उम्र अभी 65 वर्ष है। हायर सेकंडरी से एथलीट रहे यादव हाई जंप, लॉन्ग जंप और हॉकी भी खेलते थे। इनके पास अभी 200 से अधिक सर्टिफिकेट और मेडल हैं। रिटायर होने के बाद भी अपने इस शौक को उन्होंने कम नहीं होने दिया है। 

वे आज भी रोज करीब सुबह 3-4 किमी वॉक करने के बाद रुटीन में एरोबिक्स करते हैं। वे कहते हैं कि इससे उन्हें खुशी मिलती है। वे 18 किग्रा के मुदगर से एक बार में करीब 100 बार अभ्यास आज भी कर लेते हैं।

वी.एस.यादव

 वे कहते हैं कि मैं रोज सुबह 5 बजे उठकर फ्रेश होने के बाद छह बजे तक व्यायाम के लिए निकल जाता हूं। 3-4 किमी के वॉक के बाद एरोबिक्स और कभी-कभी जुम्बा डांस भी करता हूं। साथ आने वाले लोगों को इसके लिए प्रेरित करता हूं।

उन्हें और अन्य एथलीट को भी निशुल्क ट्रेनिंग देता हूं। शाम को भी वॉक करता हूं। डिनर के बाद पत्नी के साथ एक किमी वॉक कर रात 11 बजे तक सो जाता हूं।

सही दिनचर्या है मंत्र

यादव की मानें तो वे इस उम्र में भी कोई दवा नहीं लेते हैं। वे रोज एलोवेरा जूस सुबह खाली पेट लेते हैं और एक समय दही जरूर खाते हैं। बाहर के खाने से बचते हैं। चीनी की जगह शहद लेते हैं। तनाव न हो इसके लिए दोस्तों के साथ हर रविवार को पहाड़ों पर ट्रैकिंग करते हैं। अच्छे लोगों की संगति में रहते हैं और खुद हंसते रहते और दूसरों को भी हंसाते रहते हैं।