Bengaluru doctors बेंगलूरु के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से निकाली विदेशी की कनपटी में 18 साल से फंसी बुलेट

Dec 13, 2023 - 10:06
Dec 13, 2023 - 10:09
Bengaluru doctors बेंगलूरु के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से निकाली विदेशी की कनपटी में 18 साल से फंसी बुलेट
Bengaluru doctors remove bullet बेंगलूरु के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से निकाली विदेशी की कनपटी में 18 साल से फंसी बुलेट

बेंगलूरु.  Bengaluru doctors remove bullet बेंगलूरु में डॉक्टरों को कठिन सर्जरी में यमन के एक व्यक्ति की कनपटी में फंसी गोली निकालने में कामयाबी मिली है। दो गुटों के झगड़े में इस व्यक्ति की कनपटी में गोली तब लगी थी, जब वह 10 साल का था। 18 साल से वह कनपटी में गोली के साथ जी रहा था। उसे सिरदर्द व कान बहने की शिकायत थी। उसे सुनाई भी नहीं देता था।

HeadLine: मेडिकल महान: सरदर्द और लगातार कान बहने की समस्या से जूझ रहा था

यमन के अस्पतालों में इलाज के बावजूद कोई फायदा नहीं होने पर यह व्यक्ति बेंगलूरु पहुंचा। यहां के निजी असपताल में उसकी सर्जरी की गई। डॉक्टरों के मुताबिक तीन सेंटीमीटर लंबी गोली उसकी दायीं कनपटी की हड्डी में फंसी हुई थी। गोली से घाव हो गया था, जो ठीक नहीं हो रहा था। मवाद जमा होने से कान में बार-बार इन्फेक्शन होता था।

खतरा...इस तरह टाला

डॉक्टरों के मुताबिक कनपटी से गोली निकालने के दौरान काफी रक्तस्राव का खतरा था। ऐसे में गोली के आसपास की रक्त वाहिकाओं के स्थान का पता लगाने के लिए एमआरआइ के बजाय कंट्रास्ट सीटी एंजियोग्राफी का विकल्प चुना। एक्स-रे से गोली के सटीक स्थान का पता चला।

सुनाई देने लगा

सर्जरी से व्यक्ति का सिरदर्द कम हो गया और सुनने की क्षमता आंशिक रूप से बहाल हो गई। कान का बहना भी बंद हो गया है। सर्जरी के बाद वह खुद को स्वस्थ महसूस कर रहा है। वह यमन लौट गया है।