अलर्ट: गूगल बंद कर सकता है आपका अकाउंटअलर्ट दो साल किया इनएक्टिव पीरियड

Aug 20, 2023 - 11:31
Aug 25, 2023 - 01:30
अलर्ट: गूगल बंद कर सकता है आपका अकाउंटअलर्ट दो साल किया इनएक्टिव पीरियड

अलर्ट: गूगल समय-समय पर अपने कई पुराने और गैर-जरूरी फीचर्स और सर्विसेज को बंद करता है। कई नए फीचर्स को शुरू करता है। अपनी गाइडलाइन में भी बदलाव करता है। हाल में गूगल की तरफ से एक और घोषणा की गई है। अगर आपने लंबे समय से गूगल अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया है तो गूगल अकाउंट बंद हो सकता है।

जीमेल का इस्तेमाल

गूगल ने ऐसे कई लोगों को रिमाइंडर भेजकर चेतावनी दी है, जो लम्बे समय में जीमेल का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। गूगल ऐसे लोगों का अकाउंट्स बंद करेगा। इसके लिए कंपनी ने यूजर्स को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। ऐसे में यूजर्स को यह जानना जरूरी है कि ऐसे अपना अकाउंट बचा सकते हैं।

दो साल किया इनएक्टिव पीरियड: गूगल अकाउंट के इनएक्टिविटी पीरियड को अपडेट करके दो साल किया है। गूगल अकाउंट को दो साल तक नहीं चलाया तो कार्रवाई होगी।

कैसे बचाएं अकाउंट

गूगल का कहना है कि दो साल से इनएक्टिव पड़े गूगल अकाउंट को बंद करने की कार्रवाई 1 दिसम्बर से शुरू की जाएगी। इन्हें बंद कर दिया जाएगा। ऐसे अकाउंट को चेतावनी देने की शुरुआत कर दी गई है। अगर ये अपने अकाउंट को एक्टिव नहीं रखते हैं तो इन्हें बंद किया जाएगा।

कैसे रोक सकते हैं?

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी सीधेतौर पर आपका अकाउंट डिलीट नहीं करेगी। अकाउंट को बंद करने से पहले कई यूजर्स को रिमाइंडर मेल भेजेगी।

सभी अकाउंट पर फैसला लागू

गूगल का कहना है कि इनएक्टिव पड़े सभी अकाउंट पर यह फैसला लागू होगा। गूगल के मुताबिक, कोई भी अकाउंट जिसे दो साल की समयसीमा में साइन-इन या इस्तेमाल ना किया गया हो, उसे इनएक्टिव अकाउंट माना जाएगा।