Tel Aviv : भारत से एक लाख जवानों की भर्ती करेगा इजराइल अंतिम दौर में वार्ता

Tel Aviv, israel and hamas

Nov 8, 2023 - 11:36
Nov 8, 2023 - 11:41
Tel Aviv : भारत से एक लाख जवानों की भर्ती करेगा इजराइल अंतिम दौर में वार्ता
भारत से एक लाख जवानों की भर्ती करेगा इजराइल अंतिम दौर में वार्ता

तेल अवीव. इजरायल के कंस्ट्रक्शन उद्योग ने नेतन्याहू सरकार से एक लाख भारतीय कामगारों की भर्ती करने की अनुमति मांगी है। ये वर्कर उन 90 हजार फिलिस्तीनी कामगारों की जगह लेंगे जो कि 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद शुरू हुए युद्ध के चलते वर्क परमिट रद्द होने के कारण हटा दिए गए। वॉयस ऑफ अमरीका से इजरायल बिल्डर एसोसिएशन के हैम फीग्लिन ने कहा कि फिलहाल भारत से बातचीत अंतिम चरणों में है। उम्मीद है, इजरायल सरकार से अनुमति मिल जाएगी।

इजरायल की कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में 25 फीसदी कामगार फिलिस्तीनी हैं। इनको हटाने से वेस्ट बैंक में इंडस्ट्री का कामकाज बाधित चल रहा है। उल्लेखनीय है कि इजरायली विदेश मंत्री एली कोहेन की मई में भारत यात्रा के दौरान भी 42 हजार कामगारों की कंस्ट्रक्शन और नर्सिंग क्षेत्र में भर्ती पर सहमति बनी थी।

इजरायल-गाजा युद्ध का एक माह हो चुका है। युद्ध के बाद से इजरायल ने हजारों फिलिस्तीनियों को गाजा डिपोर्ट किया है।

इजरायल को रोकने में मदद करे भारत: ईरान

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि यहूदियों (इजरायल) के अपराधों को रोकने के लिए भारत अपनी पूरी क्षमताओं का इस्तेमाल करे। रईसी ने इस बातचीत में भारत को उसके औपनेवेशिक शासन के खिलाफ संघर्ष व गुटनिरपेक्ष आंदोलन का संस्थापक होने की याद दिलाई।

युद्ध अपडेट

  • गाजा मुद्दे पर सऊदी अरब की पहल, बुलाई इस्लामिक सहयोग संगठन की असाधारण बैठक
  • इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने कहा है कि वे बंधकों की रिहाई और गाजा में मदद पहुंचाने के लिए युद्ध विराम को तैयार हैं।
  • मंगलवार को इजरायली सेना ने गाजा सिटी निवासियों को सिर्फ चार घंटे का अल्टीमेटम दिया कि वे शहर छोड़कर चले जाएं।

गाजा की सुरक्षा संभालेगा इजरायल

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गाजा में युद्ध समाप्त होने के बाद ‘इजरायल अनिश्चितकाल तक गाजा की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगा।’ नेतन्याहू के इस बयान को उनकी भावी गाजा योजना का पहला संकेत माना जा रहा। बता दें, इजरायल ने गाजा को दो भागों में बांटने का दावा किया है।