Priyanka Gandhi's two promises : कांकेर में पंचायती राज महासम्मेलन को संबोधित करते प्रियंका गांधी के दो वादे

Priyanka Gandhi's two promises

Oct 7, 2023 - 11:18
Oct 7, 2023 - 11:19
Priyanka Gandhi's two promises : कांकेर में पंचायती राज महासम्मेलन को संबोधित करते प्रियंका गांधी के दो वादे
Priyanka Gandhi's two promises : कांकेर में पंचायती राज महासम्मेलन को संबोधित करते प्रियंका गांधी के दो वादे

Priyanka Gandhi's two promises : कांकेर. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को कांकेर में पंचायती राज महासम्मेलन को संबोधित करते हुए दो बड़ी घोषणाएं कीं।  पहली: छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनते ही यहां बिहार की तरह जाति जनगणना करवाई जाएगी। ताकि ओबीसी, एसटी, एसटी वर्ग के लोगों को जनसंख्या के अनुपात में लाभ मिल सके। दूसरी: 10 लाख गरीब परिवारों को पक्के मकान दिए जाएंगे। प्रियंका ने कहा, भूपेश सरकार भरोसा जगाती है जबकि मोदीजी खोखली गारंटी देते हैं।

Priyanka Gandhi's two promises

  1. कराएंगे छत्तीसगढ़ में जाति जनगणना
  2. देंगे 10 लाख गरीबों को पक्के मकान

इस साल दूसरी बार बस्तर पहुंचीं प्रियंका ने सीधे कहा, केंद्र सरकार झूठ की राजनीति कर रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 5 साल में छत्तीसगढ़ का जितना विकास किया है, भाजपा उसे पचा नहीं पा रही है। किसान खुश हैं। ओपीएस से कर्मचारी प्रसन्न हैं। 5 साल में प्रदेश के 40 लाख परिवार गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। प्रदेश से पलायन रुका है।

धान पर धोखा दे रही भाजपा

प्रियंका ने कहा, छत्तीसगढ़ में किसानों से 2500 रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। केंद्र सरकार ने इसमें भी झूठ बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वे कह रहे हैं कि धान खरीदी केंद्र सरकार कर रही है। अगर ऐसा ही है तो भाजपा शासित राज्यों में 2500 रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी क्यों नहीं हो रही है? जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां किसान परेशान हैं। पंचायत से लेकर नगरीय निकाय कमजोर हैं। आम जनता महंगाई से मर रही है। केंद्र ने हर वस्तु पर टैक्स लगा दिया है। टैक्स देश की जनता भर रही है। इन पैसों से मोदी सरकार के उद्योगपति दोस्त मौज उड़ा रहे हैं।