Nipah Virus: निपाह संक्रमण से ऐसे करें बचाव

Nipah Virus

Sep 17, 2023 - 12:45
Sep 17, 2023 - 12:49
Nipah Virus: निपाह संक्रमण से ऐसे करें बचाव
Nipah Virus: निपाह संक्रमण से ऐसे करें बचाव

Nipah Virus:  हाल ही केरल में निपाह संक्रमण के कई मामले मिले हैं। दो लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। चमगादड़ से मनुष्य में व मनुष्यों से मनुष्यों में यह वायरस तेजी से फैलता है।

क्या करें: चमगादड़ों के संपर्क में आने से बचें। कुछ लोग ताड़ का रस पीते है। कई बार इसमें चमगादड़ गिरकर मर जाते हैं या यूरिन आदि कर देते हैं। इनसे भी संक्रमण हो सकता है। इसका ध्यान रखें।

संभावित लक्षण: सिरदर्द, खांसी, बुखार, सांस लेने में दिक्कत, तेज उल्टी के साथ पेट में दर्द, गंभीर होने पर दौरे पड़ना और कोमा जैसे लक्षण। वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक निपाह संक्रमण में मृत्युदर 40-75% तक है।

केरल कनेक्शन से बचें: अभी केरल में मामले आ रहे हैं। वहां से दो घंटे में फ्लाइट आ जाती है। अगर कोई वहां से आ रहा है तो 14 दिन तक मॉनिटरिंग करें। लक्षण आते हैं तो बचाव करें, तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। देरी से नुकसान हो सकता है।

हाथों को साबुन से धोएं

किसी भी तरह से वायरस आदि से खुद को सुरक्षित रखने का सबसे आसान और आम तरीका अपने हाथों को साफ रखना है। इसके लिए अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं। इस आदत को अपनाने से आपको संक्रमण के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।

संपर्क में आने से बचें अगर आप निपाह वायरस से खुद को बचाना चाहते हैं, तो इसके लिए लोगों के निकट संपर्क से बचें। खासतौर पर सक्रमित, बीमार या ऐसे व्यक्तियों के निकट संपर्क से बचें, जिनमें लक्षण दिखाई दे रहे हो। डॉ. सुनील महावर


खाने के तुरंत बाद क्या नहीं करें

चाय-कॉफी न लें: खाना खाने के एक घंटे बाद ही चाय-कॉफी लें। ऐसा करने से कैफीन शरीर से आयरन को अवशोषित करता है। शरीर में खून की कमी हो सकती है।

फल न खाएं: खाने के तुरंत बाद फल खाने से अपच की समस्या हो सकती है। अगर खाना है तो आधा-एक घंटे बाद ही खाएं।

कोई नशा न करें: खाने के तुरंत बाद धूम्रपान या नशा करने से पाचन पर असर तो पड़ता है। फेफड़ों को नुकसान भी ज्यादा होता है। खाना खाने के बाद सोने से बचें। अगर आराम करने की इच्छा हो तो कभी भी सोना नहीं चाहिए। झपकी भी नहीं लेनी चाहिए। इससे पाचक क्रिया प्रभावित हो सकती है और जलन की समस्या हो सकती है।

एक्सरसाइज से बचें: कभी भी खाना खाने के बाद एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। इससे डाइजेशन खराब हो सकता है। ऐसा करने से मतली, उल्टी, पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। एक्सरसाइज से बचें।