भाजपा-कांग्रेस का फोकस दिल्ली शिफ्ट, टिकटों पर दोनों ओर चल रही मशक्कत

Focus of BJP-Congress shifted to Delhi

Oct 2, 2023 - 12:00
Oct 2, 2023 - 12:06
भाजपा-कांग्रेस का फोकस दिल्ली शिफ्ट, टिकटों पर दोनों ओर चल रही मशक्कत
Focus of BJP-Congress shifted to Delhi : टिकटों पर दोनों ओर चल रही मशक्कत

भोपाल. Focus of BJP-Congress shifted to Delhi  विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने की आहट के बीच भाजपा और कांग्रेस का फोकस टिकटों के निर्धारण के लिए फिलहाल दिल्ली की ओर शिफ्ट हो गई है। दोनों पार्टियों में टिकटों पर मशक्कत चल रही है। इसके लिए पार्टियों का मंथन होना है। भाजपा में जहां तीनों राज्यों के लिए बैठकों का दौर चल रहा है, तो कांग्रेस की तीन अक्टूबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होना है। अगले हफ्ते दोनों पार्टियों की एक-एक सूची आ सकती है, जिससे मैदान में चुनावी सरगर्मी और बढ़ जाएगी।

शाह का मंथन

भाजपा में तीनों राज्यों के चुनाव के लिए टिकटों को फाइनल करने की प्री-मीटिंग शुरू हुई है। सीएम शिवराज सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित प्रदेश के दिग्गज अभी यहीं पर हैं, लेकिन दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व ने बैठक की है। एक-दो दिन में सूची घोषित हो सकती है, क्योंकि प्रदेश के दिग्गजों से पहले ही सलाह-मशविरा हो चुका है।

मोदी के ग्वालियर दौरे के बाद सूची आ सकती है। भाजपा अगली सूची में 27 बची हुई हारी सीटों के अलावा कुछ मौजूदा जीती सीटों के टिकट भी घोषित कर सकती है। कुछ विधायकों के टिकट कट सकते हैं।

कांग्रेस की रणनीति

दिल्ली में कांग्रेस ने तीन अक्टूबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक रखी है। इसमें मध्यप्रदेश से कमलनाथ व दिग्विजय सिंह सहित अन्य सदस्य जाएंगे। इस बैठक में कांग्रेस चुनिंदा सीटों के नामों को लेकर चर्चा करके प्रत्याशी फायनल करेगी। इस बैठक के बाद सूची घोषित होना है। यह सूची 5 अक्टूबर या उसके बाद आ सकती है।

कांग्रेस पहली सूची में 100 से ज्यादा नाम घोषित कर सकती है। इसमें हारी सीटों के अलावा सिंगल नामों को भी रखा जा सकता है। कांग्रेस ने प्रत्याशी तय करके अनौपचारिक सूचना दी है, ताकि वे तैयारी कर सकें। कांग्रेस भाजपा की सरप्राइज सूची के हिसाब से भी अपनी सूची तैयार कर रही है, ताकि जंग मजबूती से हो सके।